बिहार में 'लहंगा पसंद न आने पर' दुल्हन शादी से मुकरी, परिवार ने छोटी बेटी को मंडप पर बैठाया
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बीते दिनों कथित तौर पर लहंगा पसंद नहीं आने पर एक दुल्हन शादी से मुकर गई जिसके बाद परिजन ने छोटी बेटी को मंडप पर बैठा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, दूल्हे के विरोध जताने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहीं, पुलिस के समझाने के बाद थाने में बड़ी बेटी संग दूल्हे की शादी कराई गई।