बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' में राहुल गांधी की बाइक पर साथ बैठीं प्रियंका, वीडियो आया सामने
बिहार में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' दरभंगा पहुंची। इस बार बाइक रैली में राहुल गांधी की बाइक पर उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी नज़र आईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल की बाइक पर प्रियंका हेलमेट पहने बैठीं दिखाई दे रही हैं।