बिहार में 1.14 लाख नियोजित शिक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, CM बोले- जो जहां हैं वहीं रहेंगे
बिहार में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले करीब 1.14 लाख नियोजित शिक्षकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसे लेकर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति जहां हुई है वे भविष्य में भी वहीं रहेंगे।