बिहार में 1.51 लाख पदों पर चल रहीं भर्तियों में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण का लाभ: CM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया है कि राज्य में वर्तमान में 1.51 लाख से अधिक पदों पर चल रहीं भर्तियों में बिहार की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को 35% क्षैतिज आरक्षण का लाभ अनुमान्य होगा। उन्होंने कहा, "सभी विभागों को निर्देश दिया है कि जहां-जहां रिक्तियां उपलब्ध हैं, उन्हें शीघ्र भरा जाए ताकि युवाओं को लाभ मिले।"