बिहार में 10वीं कक्षा के टॉप 10 विद्यार्थियों पर हुई इनामों की बरसात, जानें क्या-क्या मिलेगा
बिहार में इस साल 10वीं कक्षा के टॉप 10 विद्यार्थियों को दोगुना इनाम मिलेगा। पहला स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2 लाख, दूसरी रैंक वाले को ₹1.5 लाख व तीसरी रैंक वाले को ₹1 लाख देने के साथ ही एक-एक लैपटॉप, मेडल व प्रशस्ति-पत्र मिलेगा। वहीं, 4-10 रैंक वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ₹20,000, 1-1 लैपटॉप, मेडल व प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।