बिहार में 14 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, पूर्णिया रेंज के IG बने शिवदीप लांडे
बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को 14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, शिवदीप वामनराव लांडे को पूर्णिया रेंज और राजेश कुमार को मिथिला रेंज (दरभंगा) का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय, पटना) और राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण, पटना) बनाया गया है।