बिहार में 17 दिन में 12 पुल गिरने के बाद 11 इंजीनियर किए गए निलंबित
बिहार में 17 दिन में 12 पुल गिरने के बाद राज्य सरकार ने 11 अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने उन स्थानों पर नए पुल बनाने के निर्देश दिए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुल गिरने के कारण 'घटिया सामग्री का इस्तेमाल, डिज़ाइन में खामियां और विभागीय इंजीनियर्स द्वारा काम का पर्यवेक्षण न किया जाना' हैं।