बिहार में 2 सफाईकर्मियों पर चलाई गई गोली, एक की मौत व दूसरा घायल
पटना (बिहार) के दानापुर में शुक्रवार को बाइक सवार लोगों ने 2 सफाई कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं जिसमें एक कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और अब तक हमले का कारण पता नहीं चल पाया है।