बिहार में 2 हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

बिहार में गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है व घटना का कारण बोगी को जोड़ने वाली कपलिंग के टूटने को बताया जा रहा है। इस लाइन पर आवागमन ठप हो गया है जिसे रेलकर्मी दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।

Load More