बिहार में 20 वर्षीय युवक ने बनाई बैटरी से चलने वाली बाइक, 40 किमी/घंटा है रफ्तार
बिहार के समस्तीपुर ज़िले में मोहम्मद रियाज़ नामक 20 वर्षीय युवक ने बैटरी से चलने वाली बाइक बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाइक की रफ्तार 40 किलोमीटर/घंटा है। रियाज़ ने बताया कि पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ती कीमत के चलते उन्हें इलेक्ट्रिक बाइक बनाने का विचार आया था जिसे उन्होंने कबाड़ से सामान खरीदकर बनाया है।