बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को बताया कि अगले 3 महीने के भीतर प्रदेश में 27,375 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली होगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं का चयन ग्राम सभा के ज़रिए होगा जिसका ज़िम्मा स्थानीय मुखिया को दिया जाएगा। बकौल मंत्री, शहरी क्षेत्रों में चयन में स्थानीय वॉर्ड पार्षदों की अहम भूमिका होगी।