बिहार में 29 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, 15 ज़िलों के बदले गए एसपी
बिहार में 15 ज़िलों के एसपी समेत 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। शैलेश कुमार सिन्हा को शिवहर, कार्तिकेय के शर्मा को पूर्णिया, अशोक मिश्रा को समस्तीपुर, स्वर्ण प्रभात को पूर्वी चंपारण, शौर्य सुमन को पश्चिमी चंपारण, अम्बरीष राहुल को औरंगाबाद, वैभव शर्मा को कटिहार और भारत सोनी को नालंदा का एसपी बनाया गया है।