नेपाल से आया चरस यूपी, महाराष्ट्र में भेजने का प्लान; करोड़ों की खेप के साथ बिहार में धराए 2 तस्कर
डीआरआई और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास मोतिहारी के दो तस्करों को 3 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। नेपाल से लाई गई यह खेप यूपी के फिरोजाबाद भेजी जानी थी। गिरोह पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में चरस सप्लाई करता था। दोनों पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।