बिहार में 3 चरणों में होंगे सरकारी शिक्षकों के तबादले, शिक्षा विभाग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों के तबादले का शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रांसफर प्रक्रिया 3 चरणों में बांटी गई है। इसके तहत समायोजन/पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन (29 जुलाई-5 अगस्त), समायोजन/समानुपातीकरण (7 अगस्त-9 सितंबर), पारस्परिक स्थानांतरण (10-14 सितंबर), सामान्य स्थानांतरण आवेदन (17-23 सितंबर) और सामान्य स्थानांतरण सूची प्रकाशन व आपत्तियां निष्पादन (24 सितंबर-31 अक्टूबर) होगा।