बिहार में 3 सगे भाई-बहन बने असिस्टेंट प्रोफेसर, 1 साल के भीतर तीनों को मिली सफलता
भोजपुर (बिहार) में एक साल के भीतर 3 सगे भाई-बहन असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं जिनमें से 2 को कॉलेज मिल चुका है। तीनों भाई-बहनों ने अपने माता-पिता को सफलता का श्रेय देते हुए बताया कि वे 7 साल से संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे एक-दूसरे की तैयारी में मदद करते और इंटरव्यू के टिप्स साझा करते थे।