बिहार में 3921 नए पद सृजित, सरकारी स्कूलों में 2857 हेडमास्टरों की होगी बहाली
बिहार सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के 3921 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। इसके तहत सरकारी स्कूलों में 2857 हेडमास्टर के पदों पर बहाली की जाएगी। वहीं, कैबिनेट की बैठक में कुल 146 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए जिनमें से 120 प्रस्ताव सीएम की प्रगति यात्रा से जुड़े हुए हैं।