बिहार में 4 दिन से लापता 20 वर्षीय विवाहिता की घर के शौचालय की टंकी में मिली लाश
मुंगेर (बिहार) में 4 दिनों से लापता एक 20 वर्षीय विवाहिता का शव पुलिस को रविवार देर रात उसके घर के शौचालय की खाली टंकी से मिला। महिला की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा है और पुलिस उसके पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 2 साल पहले महिला का प्रेम विवाह हुआ था।