बिहार में 4 हाथ-पैर के साथ जन्म लेने के कुछ देर बाद बच्चे की हुई मौत, लोग करते रहे पूजा
अररिया (बिहार) में शनिवार को एक महिला ने 4 हाथ-पैर वाले बच्चे को जन्म दिया जिसकी जन्म के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद परिजन व अन्य लोग उसे भगवान का रूप मानकर रविवार को पूरे दिन उसकी पूजा-अर्चना करते रहे। डॉक्टर के अनुसार, ऐसे बच्चे जन्म के बाद कम ही जीवित बचते हैं।