बिहार में 5 लड़कों ने 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप फिर कुएं में फेंका, हुई मौत
छपरा (बिहार) में 10वीं की छात्रा से 5 लड़कों ने एक सूने घर के वॉशरूम में गैंगरेप किया फिर 10 मीटर तक घसीटकर उसे कुएं में धकेल दिया जिससे करीब आधे घंटे तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। बकौल चश्मदीद, घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी ने वॉट्सऐप स्टेटस पर धमकी भरा भोजपुरी गाना लगाया था।