बिहार सरकार ने मंगलवार को 2012 बैच के आईपीएस राजीव रंजन को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, आईपीएस पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई (पटना) और राकेश सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक के तौर पर तबादला कर दिया। अनंत राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) व राजेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का प्रभार दिया गया है।