बिहार सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, पटना के डीआईजी (निरीक्षण) नीरज कुमार सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का एसपी (पटना) व कटिहार के रेल एसपी संजय भारती को पटना का डीआईजी (निरीक्षण) बनाया गया है। जमुई के एसपी चंद्रप्रकाश, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17 (बोधगया) के समादेष्टा बने हैं।