बिहार में 65% आरक्षण देने का कानून रद्द करने के HC के फैसले पर रोक लगाने से SC ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है जिसमें उसने जाति आधारित आरक्षण को बढ़ाकर 65% करने वाले कानून को रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट के फैसले को बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को सुनवाई के लिए मंज़ूर कर लिया है।