बिहार में 65 वर्षीय शख्स की तांत्रिक अनुष्ठान के तहत दी गई बलि, होलिका दहन से था लापता
औरंगाबाद (बिहार) में तांत्रिक अनुष्ठान के तहत एक 65-वर्षीय शख्स की बलि देने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 13-मार्च को लापता हुए शख्स का धड़ होलिका दहन की आग में जलाया गया जबकि सिर एक खेत से बरामद हुआ है। बकौल पुलिस, तांत्रिक ने यह अनुष्ठान एक व्यक्ति की पत्नी को संतान प्राप्ति के लिए किया था।