बिहार में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला शिक्षक, लोगों ने दौड़ाकर पीटा
मोतिहारी (बिहार) में बीते दिनों 8वीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बकौल रिपोर्ट्स, पहले से शादीशुदा शिक्षक कई महीनों से छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर व अन्य जगहों पर ले जा रहा था। मामले में बीईओ ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।