बिहार में 99.5% मतदाताओं ने अपने दस्तावेज़ जमा कराए: निर्वाचन आयोग
चुनाव आयोग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 7.24 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 99.5% ने पात्रता दस्तावेज़ जमा कराए हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि इसके अलावा पहली बार मतदाता बनने के लिए 15 लाख से ज़्यादा आवेदन आए हैं।