बिहार में BEO की नेमप्लेट वाली गाड़ी ने शादी में जा रहे 3 युवकों को कुचला, तीनों की हुई मौत

रोहतास (बिहार) में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार रात एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक रामनगर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वाहन पर बीईओ (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी) लिखा था जिसे पुलिस ने ज़ब्त किया है।

Load More