बिहार में BPSC शिक्षिका के सिर में मारी गई गोली, ससुर ने भागकर बचाई जान
समस्तीपुर (बिहार) में मंगलवार तड़के बदमाशों ने घर में घुसकर एक बीपीएससी शिक्षिका के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के ससुर ने बताया, "ज़मीन विवाद में बदमाश मुझे मारने आए थे लेकिन मैं भागकर छत पर चला गया, बदमाशों ने मेरे बेटे पर गोली चला दी...वह नीचे बैठ गया और गोली बहू को लगी।"