बिहार में CHO परीक्षा रद्द होने के मामले में 37 लोग अरेस्ट, पास कराने को लिए गए थे ₹4-5 लाख
बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की परीक्षा रद्द होने व इसमें कथित धांधली के मामले में 37 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि सॉल्वर गैंग ने परीक्षा में पास कराने के लिए एक-एक अभ्यर्थी से ₹4-5 लाख लिए। बकौल रिपोर्ट्स, अभ्यर्थी कंप्यूटर के सामने बैठे थे जबकि सॉल्वर गैंग प्रॉक्सी सर्वर से सवाल हल कर रहा था।