बिहार में CM के गृह ज़िले में मंत्री श्रवण कुमार पर लाठी-डंडे से हमला, 1 KM भागकर बचाई जान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ज़िले नालंदा में बुधवार को मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों ने 1 किलोमीटर तक भागकर अपनी जान बचाई। दरअसल, सड़क हादसे के मृतकों के परिजन से मिलने गए मंत्री-विधायक को थोड़ी देर रुकने को कहा गया लेकिन वे जाने लगे जिससे लोग नाराज़ हो गए।

Load More