बिहार में CM नीतीश के गांव में प्रशांत किशोर को रोकने पर प्रशासन ने जारी किया स्पष्टीकरण
नालंदा (बिहार) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा में प्रशांत किशोर को रोके जाने पर ज़िला प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रशासन के मुताबिक, प्रशांत की जन-सुराज पार्टी को बिहार शरीफ के श्रम कल्याण मैदान में सभा की अनुमति दी गई थी लेकिन पार्टी ने तय स्थल के बजाय अन्य जगहों पर अभियान चलाने की कोशिश की।