बिहार में DM ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर लगाई फटकार
बिहार के जहानाबाद में ज़िलाधिकारी अलंकृता पांडे ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर फटकार लगाई जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान अलंकृता ने एक महिला पुलिसकर्मी से कहा, "आपकी ड्यूटी यहां है, आप कहां छिपी बैठी हैं? लोग बिना हेलमेट के घूम रहे हैं, चालान क्यों नहीं काटा जाता है?"