बिहार में JDU के प्रखंड अध्यक्ष की हुई हत्या, दाढ़ी बनवाते समय सैलून में मारी गई गोली
पश्चिम चंपारण (बिहार) में बुधवार शाम बदमाशों ने जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष और पूर्व मुखिया विभव राय की गोली मारकर हत्या कर दी। विभव एक सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे और इसी दौरान बाइक से आए 2 बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।