बिहार में NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार लोगों में एक ट्रैक्टर चालक भी है शामिल: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में एनईईटी-यूजी 2024 के कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 13 लोगों में एक चौथी पास ट्रैक्टर चालक भी शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, रोहतास का रहने वाला 38 वर्षीय बिट्टू ट्रैक्टर चलाना छोड़कर पेपर लीक के मुख्य आरोपी सिकंदर यादवेंदु का निजी ड्राइवर बन गया था जिसके चलते उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

Load More