बिहार में NIA की छापेमारी में ₹4 करोड़ की नकदी बरामद, 10 अलग-अलग तरह के हथियार मिले

एनआईए ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) से संबंध को लेकर गुरुवार को बिहार के गया और कैमूर में 5 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पूर्व जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के ठिकाने पर भी छापेमारी हुई। एनआईए के मुताबिक, इन ठिकानों से कुल ₹4.03 करोड़ नकद, अलग-अलग तरह के 10 हथियार, डिजिटल उपकरण व कई दस्तावेज़ बरामद किए गए।

Load More