बिहार में SC-ST महिलाओं के अंतरजातीय विवाह पर मिलेंगे ₹2.5 लाख, सरकार ने बढ़ाई सहायता राशि
बिहार में अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने SC-ST वर्ग की महिलाओं के अंतरजातीय विवाह करने पर सहायता राशि को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹2.5 लाख कर दिया है। सहायता राशि पाने के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और यह राशि किस शर्त पर दी जाएगी, इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।