बिहार में TRE-4 से पहले होगा STET का आयोजन, घोषित हो गई परीक्षा की तारीखें

बिहार की माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) और चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) परीक्षा की तारीख की घोषणा हो गई है। एसटीईटी की परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी व इसका परिणाम 1 नवंबर को आएगा। TRE-4 का आयोजन 16-19 दिसंबर के बीच होगा व इसका परिणाम अगले साल 20-24 जनवरी के बीच घोषित होगा।

Load More