बिहार में अब कोई नहीं होगा 'फेल', बच्चों की मार्कशीट पर लिखा जाएगा 'कौशल के लिए पात्र'
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जानकारी दी है कि बिहार बोर्ड की 10वीं/12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा। इसकी जगह प्रमाण पत्र पर 'कौशल के लिए पात्र' शब्द का प्रयोग होगा। बकौल मंत्री, अच्छे मार्क्स नहीं हासिल कर पाने का यह मतलब नहीं कि प्रतिभा की कमी है।