बिहार सरकार ने 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियों पर बढ़ाई सख्ती, वाहन ज़ब्ती के लिए चला विशेष अभियान
बिहार सरकार 15 साल पुराने वाहनों के खिलाफ 38 ज़िलों में विशेष अभियान चलाने वाली है और जिन पुरानी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं हुआ है उन्हें ज़ब्त किया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियों को चलाने पर वाहन मालिक को जुर्माना भरना पड़ेगा। वहीं, 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों को स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत स्क्रैप किया जाएगा।