बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर के 1,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक और विद्युत) के कुल 1024 पदों पर भर्ती निकाली हैं। ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2025 है। आवेदक और अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।