बिहार में आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में आए ₹740 करोड़, ₹10000 निकालते समय फ्रीज़ हुआ खाता
सुपौल (बिहार) में एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक अकाउंट में ₹7,40,68,72,895 (करीब ₹740 करोड़) आए हैं। महिला अपने ₹2,100 निकालने के लिए सीएससी केंद्र पहुंची थी और रकम निकालने के बाद बैलेंस चेक करने पर शेष राशि दिखाई दी। महिला ने बताया कि बैलेंस चेक करने के बाद वह ₹10,000 और निकालना चाहती थी लेकिन अकाउंट फ्रीज़ हो गया।