बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों की हुई मौत
बिहार में बुधवार को अलग-अलग ज़िलों में वज्रपात से 20 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, बेगूसराय व दरभंगा में 5-5, मधुबनी में 4, समस्तीपुर, सहरसा व औरंगाबाद में 2-2 और लखीसराय व गया में 1-1 लोगों की मौत हुई है। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 13-अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है।