बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से एक दिन में 20 लोगों की हुई मौत, ज़िलेवार आंकड़ा जारी
बिहार में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें बांका के 4, कैमूर के 3, रोहतास के 2, सिवान के 3 और भोजपुर, मुंगेर, सुपौल, बेगूसराय, गया, लखीसराय, मधुबनी व पटना के 1-1 लोग शामिल हैं। प्रदेश के कई ज़िलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।