बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर फटा, जल उठा हरा पेड़

बिहार में मधुबनी के वाचस्पति नाथ महादेव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मंदिर का बाकी हिस्सा और शिवलिंग पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, सहरसा के सुलिंदाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से एक पेड़ जल उठा जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Load More