बिहार में आज एक और पुल गिरा; तेजस्वी बोले- 17 दिन में 12 पुल गिरे हैं, पीएम-सीएम खामोश हैं
बिहार के छपरा में भारी बारिश के बीच गुरुवार को एक और पुल ढह गया। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 'X' पर लिखा, "कल ही 5 पुल गिरे थे...18 जून से अब तक 12 पुल गिर चुके हैं।" उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खामोश हैं। सोच रहे हैं...इस भ्रष्टाचार को जंगलराज में कैसे बदलें?"