बिहार में आज रात 8 बजे से 24 घंटे के लिए ठप रहेंगी बिजली की ऑनलाइन सेवाएं
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को आज (शनिवार) रात 8 बजे से अगले 24 घंटे तक कोई भी ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। दरअसल, बिजली कंपनियां नया बिलिंग सिस्टम लागू कर रही हैं और तकनीकी अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्यों के कारण डिजिटल सुविधाओं पर अस्थाई रोक लगाई गई है। इस दौरान स्मार्ट मीटर रिचार्ज न होने पर भी बिजली नहीं कटेगी।