बिहार में आधी रात पीपल के पेड़ पर खिले कमल जैसे फूल, सुबह होते ही गायब
बिहार के मुज़फ्फरपुर में शुक्रवार देर रात को पीपल के एक पेड़ पर कमल जैसे फूल खिल आए और यह खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। हालांकि, शनिवार सुबह ये फूल गायब हो गए। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि उसने जीवन में पहली बार पीपल पर ऐसा कोई फूल देखा।