बिहार में आम से भरा पिकअप पलटा, मदद के बजाय आम लूटते रहे लोग; घायल कारोबारी की हुई मौत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में आम से भरा पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर तड़पते रहे लेकिन भीड़ उनकी मदद के बजाय आम लूटने में लगी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां आम कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी बंगाल से मुज़फ्फरपुर आ रहे थे।