बिहार में उत्पाद विभाग की टीम पर हमले में कई घायल, पुलिस पर लगा मदद ना करने का आरोप
खगड़िया (बिहार) में शराब को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें 2 एसआई समेत करीब 8 लोग घायल हुए हैं। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस घटना में उनकी मदद नहीं की। वहीं, पुलिस ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम निर्दोषों को पकड़ रही थी।