बिहार में उद्घाटन से पहले गिरा बकरा नदी पर ₹12 करोड़ में बना पुल
अररिया (बिहार) के सिकटी में बकरा नदी पर बना एक पुल उद्घाटन से पहले ही मंगलवार को गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल का निर्माण ₹12 करोड़ की लागत से हुआ था और यह करीब 100 मीटर लंबा था। सिकटी के विधायक विजय मंडल ने बताया कि ज़िले के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल तैयार किया गया था।