बिहार में एक और कैदी हुआ फरार, कोर्ट में पेशी पर आया कैदी हथकड़ी सरका कर भागा
पटना (बिहार) सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया चोरी का आरोपी कैदी सुरेंद्र कुमार पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। नवादा निवासी सुरेंद्र पिछले 6-महीने से बेउर जेल में बंद था और हथकड़ी सरकाकर भागने में कामयाब रहा। हाल ही में मुज़फ्फरपुर में इंजीनियर हत्याकांड का आरोपी भी पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से फरार हो गया था।